revised-sample-test-has-been-done-for-81-lakh-people-in-bengal-only-5000-positive
revised-sample-test-has-been-done-for-81-lakh-people-in-bengal-only-5000-positive

संशोधित : बंगाल में 81 लाख लोगों के किए जा चुके हैं सैंपल टेस्ट, महज 5000 पॉजिटिव

कोलकाता, 04 फरवरी (हि. स.)। देशभर में कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण के साथ ही पश्चिम बंगाल में अब तक लगभग 81 लाख लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं जिनमें से महज 5000 लोग पॉजिटिव रह गए हैं। मरीजों के लगातार स्वस्थ होने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में महज दो फीसदी कोरोना मरीज रह गए है़ं। पिछले 24 घंटे के दौरान 23031 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से महज 206 लोग पॉजिटिव हुए हैं। इसकी वजह से इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर पांच लाख 70 हजार 787 पर पहुंची है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 301 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसके कारण स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या पांच लाख 55 हजार 491 हो गई है। एक दिन में चार लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की कुल संख्या 10199 पहुंची है। 24 घंटों के दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या में 99 की कमी आई है जिसके कारण राज्यभर के अस्पतालों में इलाजरत मरीजों की संख्या गिरकर 5097 पर जा पहुंची है जो शुभ संकेत हैं। यहां रिकवरी रेट में भी लगातार बढ़त हो रही है। यह 97.32 फीसदी पर जा पहुंची है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब तक कुल 80 लाख 81 हजार 172 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in