ranjan-a-member-of-the-board-of-administrators-of-the-municipal-corporation-inspected-the-regulated-market
ranjan-a-member-of-the-board-of-administrators-of-the-municipal-corporation-inspected-the-regulated-market

नगर निगम के प्रशासक बोर्ड के सदस्य रंजन ने रेगुलेटेड मार्केट का किया निरीक्षण

सिलीगुड़ी, 24 जून (हि.स.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक बोर्ड के सदस्य रंजन सरकार ने गुरुवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के 46 नंबर वार्ड स्थित रेगुलेटेड मार्केट का निरीक्षण किया। इस दौरान सदस्य सरकार ने कहा कि रेगुलेटेड मार्केट उत्तर पूर्व के सबसे बड़े कच्चे माल का बाजार है। जिसमें साफ-सफाई, ड्रेनेज आदि की काफी समस्या है। नगर निगम के पहले के बोर्ड ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। अगर दिया होता तो निर्मल बांग्ला योजना के तरफ से दी गई दो कॉम्पेक्टर मशीन इस तरफ पड़ी नहीं रहती। उन्होंने कहा कि अब नगर निगम के वह प्रशासक बोर्ड के सदस्य हैं। रेगुलेटेड मार्केट की समस्याओं के निदान की जिम्मेदारी उनकी है। उन्होंने कहा कि रेगुलेटेड मार्केट में फिश बाजार बहुत बड़ा है। यहां थर्मोकोल का अंबार लगा रहता है। इस थर्मोकोल को रिसाइकल करने की व्यवस्था पर विचार भी किया जा रहा है। इसके साथ ही साफ- सफाई और ड्रेनेज सिस्टम को ठीक किया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in