अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के दिन बंगाल के लोग करेंगे कार्यक्रम, ममता में दम हो तो रोक कर दिखाएं, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष की मुख्यमंत्री को चुनौती

श्रीरामपुर, 02 अगस्त (हि. स.)। हुगली जिले के 600 वर्ष पुराने शेवड़ाफूली बाजार के स्थानांतरण के खिलाफ रविवार को आयोजित रैली में हिस्सा लेने पहुंचे प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजू बनर्जी ने राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ही चुनौती दे डाली। पत्रकारों के प्रश्न के जवाब में राजू बनर्जी ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास के दिन बंगाल की जनता विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। यदि ममता बनर्जी में दम हो तो रोक कर दिखाएं। यदि राम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास के दिन कार्यक्रम करने से लोगों को रोका गया तो, बंगाल में आग जलेगी। राजू बनर्जी ने आगे कहा कि किसी भी कीमत पर भारतीय जनता पार्टी शेवड़ाफूली बाजार का स्थानांतरण नहीं होने देगी। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि तृणमूल के लोगों द्वारा किए जा रहे हैं कालाबाजारी के कारण सब्जियों के दाम बढ़े हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान समय में सर्कस चल रहा है और मुख्यमंत्री उस सर्कस के जोकर हैं। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in