rail-stop-campaign-in-rangapani-against-agricultural-laws
rail-stop-campaign-in-rangapani-against-agricultural-laws

कृषि कानूनों के खिलाफ रांगापानी में रेल रोको अभियान

सिलीगुड़ी, 18 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने गुरुवार दोपहर 12 बजे से चार बजे तक रेल रोको अभियान का घोषणा किया है। इसी के तहत वामपंथी कार्यकर्ता, छात्र, युवा और महिला संगठन ऑल इंडिया किसान महासभा के साथ संयुक्त रूप से सिलीगुड़ी के नजदीक रांगापानी में रेल रोको अभियान में शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शकारियों ने पटरी पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उल्लेखनीय है कि तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन 85वें दिन में प्रवेश कर गया है। इन कानूनों को रद्द किए जाने की मांग को लेकर दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान सरकार के खिलाफ धरना दे रहे हैं। आंदोलन को रफ्तार देने के लिए आज किसान देशभर में रेल रोको अभियान कर रहे है। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in