poet-shankh-ghosh39s-wife-dead-infected-with-corona
poet-shankh-ghosh39s-wife-dead-infected-with-corona

कवि शंख घोष की पत्नी का निधन, कोरोना से थी संक्रमित

कोलकाता, 29 अप्रैल (हि. स.)। मशहूर बांग्ला कवि स्वर्गीय शंख घोष का निधन के अभी 10 भी नही बीते है। इस बीच गुरुवार सुबह उनकी पत्नी प्रतिमा घोष का निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वह कोरोना से जूझ रही थी। वह घर पर एकांतवास में थी। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे उनका निधन हो गया। मृत्यु के समय उनकी आयु 89 वर्ष की थी। उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल को कवि शंख घोष की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक ही साथ उनकी पत्नी प्रतिमा घोष की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। घर पर उनका इलाज चल रहा था। कवि शंख घोष का निधन 21 अप्रैल को हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, शंख घोष की मौत के बाद प्रतिमा देवी की हालत और बिगड़ गई थी। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे उनका निधन हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/ सुगंधी/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in