opposition-to-rising-prices-of-diesel-and-petrol-by-burning-bikes
opposition-to-rising-prices-of-diesel-and-petrol-by-burning-bikes

बाइक जलाकर हुआ डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का विरोध 

श्रीरामपुर, 19 फरवरी (हि. स.)। हुगली जिले के श्रीरामपुर के धोबीघाट इलाके में शुक्रवार को देश में लगातार बढ़ रही डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने बाइक जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमके नारेबाजी हुई। इस दौरान महिलाओं ने लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाकर रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का विरोध किया। तृणमूल कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे श्रीरामपुर शहर तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष संतोष उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर चुनाव के लिए धन संग्रह कर रही है। डीजल और पेट्रोल की कीमतें इतनी बढ़ गई कि अब घर से पुरानी साइकिल निकाल कर उसपर चढ़ने का समय आ गया है, इसलिए हमने मोटरसाइकिल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय/ गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in