on-world-dal-day-mamta-banerjee-said-one-should-maintain-the-habit-of-eating-pulses
on-world-dal-day-mamta-banerjee-said-one-should-maintain-the-habit-of-eating-pulses

विश्व दाल दिवस पर ममता बनर्जी ने कहा : दाल खाने की आदत बनाए रखना चाहिए

कोलकाता, 10 फ़रवरी (हि. स.)। 10 फ़रवरी को विश्व दाल दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया है जिसमें लिखा है कि आज विश्व दलहन दिवस है। आपको यह जानकर खुशी होगी कि पश्चिम बंगाल सरकार ने वर्ष 2011-12 और 2015-16 के लिए दलहन उत्पादन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार जीता है। सभी किसानों को मेरी शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दाल खाने की आदत बनाए रखना चाहिए। उल्लेखनीय है कि 2016 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय दाल वर्ष घोषित किया था। लेकिन, विश्व दलहन दिवस मनाने का सिलसिला शुरू हुआ 10 फरवरी 2018 से। इस कार्यक्रम को संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित करता है। दालों में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। इसलिए संयुक्त राष्ट्र दलहन का उत्पादन बढ़ाकर गरीब से देशों से कुपोषण मिटाना चाहता है। दाल की विशेषता यह होती है कि गर्म आंच पर पकने के बाद भी उसके पौष्टिक तत्व सुरक्षित रहते हैंं। इनमें बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन और विटामिन्स पाए जाते हैं। वर्तमान समय में फास्ट फूड के प्रचलन से हमारे भोजन में दालों का प्रयोग कम होता जा रहा है। इससे पूरा पोषण शरीर को नहीं मिल पा रहा है। जिसका दुष्प्रभाव लोगों, विशेषकर बच्चों और युवा वर्ग के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोगों के स्वास्थ और खाद्य सुरक्षा के लिए दालें कितनी आवश्यक हैं, इस बात को लोगों तक पहुंचाने और दालों को खाने में शामिल करने के लिए जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से इस "अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस" (विश्व पल्स डे) मनाया जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in