number-of-corona-patients-is-steadily-decreasing-in-bengal
number-of-corona-patients-is-steadily-decreasing-in-bengal

बंगाल में लगातार कम हो रही है कोरोना मरीजों की संख्या

कोलकाता, 10 फरवरी (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में कोरोना महामारी खत्म होने के कागार पर है। अब यहां पिछले 24 घंटे में महज 179 लोग पॉजिटिव हुए हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या गिरकर चार हजार के करीब पहुंच गई हैं। बुधवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में महज दो फीसदी कोरोना मरीज रह गए है़ं। पिछले 24 घंटे के दौरान 21608 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से महज 179 लोग पॉजिटिव हुए हैं। इसकी वजह से इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर पांच लाख 71 हजार 815 पर पहुंची है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 283 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसके कारण स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या पांच लाख 57 हजार 208 हो गई है। एक दिन में महज पांच लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की कुल संख्या 10220 पहुंची है। 24 घंटों के दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या में 109 की कमी आई है जिसके कारण राज्य भर के अस्पतालों में इलाजरत मरीजों की संख्या गिर कर 4387 पर जा पहुंची है जो शुभ संकेत हैं। यहां रिकवरी रेट में भी लगातार बढ़त हो रही है। यह 97.45 फीसदी पर जा पहुंची है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब तक कुल 82 लाख नौ हजार 892 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in