number-of-corona-patients-decreased-in-bengal-concern-persists
number-of-corona-patients-decreased-in-bengal-concern-persists

बंगाल में कोरोना के मरीजों की संख्या घटी, चिंता बरकरार

कोलकाता, 24 फरवरी (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में कोरोना महामारी आखिरी दौर में है। अब यहां पिछले 24 घंटे में महज 202 लोग पॉजिटिव हुए हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या गिरकर 3000 के आसपास हैं। बुधवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 20212 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से महज 202 लोग पॉजिटिव हुए हैं। इसकी वजह से इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर पांच लाख 74 हजार 301 पर पहुंची है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 221 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसके कारण स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या पांच लाख 60 हजार 668 हो गई है। एक दिन में महज तीन लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की कुल संख्या 10256 पहुंची है। 24 घंटों के दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या में 22 की कमी आई है जिसके कारण राज्य भर के अस्पतालों में इलाजरत मरीजों की संख्या गिर कर 3377 पर जा पहुंची है जो शुभ संकेत हैं। यहां रिकवरी रेट में भी लगातार बढ़त हो रही है। यह 97.63 फीसदी पर जा पहुंची है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब तक कुल 84 लाख 83 हजार 21 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in