No one can stay in Trinamool except thieves robberies: BJP
No one can stay in Trinamool except thieves robberies: BJP

चोर डकैतों के अलावा तृणमूल में कोई नहीं रह सकता : भाजपा

कोलकाता, 15 जनवरी (हि.स.)। तृणमूल कांग्रेस में मची टूट और एक के बाद एक सांसदों विधायकों मंत्रियों के ममता बनर्जी के साथ छोड़ने को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गयी है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजमुदार ने शुक्रवार कहा है कि तृणमूल कांग्रेस में चोरों और डकैतों के अलावा और कोई नहीं रह सकता। बीरभूम जिला से तृणमूल के सांसद और अभिनेत्री शताब्दी रॉय ने बगावती तेवर अख्तियार किया है। वह दिल्ली जा रही हैं जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की संभावना है। वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं। इसी संबंध में जयप्रकाश मजूमदार से पूछने पर उन्होंने कहा कि शताब्दी रॉय दिल्ली जा रही हैं और अमित शाह से मुलाकात करेंगी या नहीं यह बड़ी बात नहीं है। बड़ी बात यह है कि शताब्दी यह समझ गयी हैं कि तृणमूल कांग्रेस में चोरों डकैतों के अलावा और कोई नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि शताब्दी रॉय एक सांसद हैं। उन्होंने अपनी समस्याएं जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बतानी चाही तो उन्हें इलाके के विधायक आशीष बनर्जी से मुलाकात करने के लिए कहा गया है। कितना आश्चर्यजनक है कि एक सांसद को अपनी समस्या विधायक को बताने को कहा जा रहा है। यह इस बात का संकेत है कि तृणमूल कांग्रेस किस तरह से संवाद रुक्तता की कमी से जूझ रही है। ममता बनर्जी की पार्टी की दशा बहुत बुरी हो गयी है और लोग समझ गए हैं कि अब वह सरकार में नहीं रहेंगी। शताब्दी को यह समझ में आ गयी है कि तृणमूल कांग्रेस में केवल चोर डकैत रह सकते हैं। इसलिए उन्होंने तृणमूल छोड़ने का मन बनाया है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in