न्यू टाउन में भयावह सड़क दुर्घटना दो बच्चों सहित छह की हालत गंभीर
न्यू टाउन में भयावह सड़क दुर्घटना दो बच्चों सहित छह की हालत गंभीर

न्यू टाउन में भयावह सड़क दुर्घटना दो बच्चों सहित छह की हालत गंभीर

कोलकाता, 03 जुलाई (हि. स.)। कोलकाता के आईटी शहर साल्टलेक के न्यूटाउन सापूरजी मोड़ पर दो बाइक की जबरदस्त टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सापूरजी सिग्नल के पास दोनों बाइक की तेज रफ्तार में आमने सामने से टक्कर हुई है। न्यूटाउन की ओर से एक प्राइवेट गाड़ी तेज रफ्तार में आ रही थी जिसने पहली बाइक को टक्कर मारी और इसी वजह से नियंत्रण खोकर उक्त बाइक की टक्कर सामने से आ रही दूसरी बाइक से हो गई। दोनों ही बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे जो गंभीर रूप से घायल हैं। इसमें दो बच्चे भी हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को विधाननगर महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया है। लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि किसी की भी हालत में सुधार नहीं हो रही है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in