mla-partha-chatterjee-paid-tribute-to-kaviguru
mla-partha-chatterjee-paid-tribute-to-kaviguru

विधायक पार्थ चटर्जी ने कविगुरु को दी श्रद्धांजलि

कोलकाता, 09 मई (हि.स.)। कोरोना संकट के बीच पश्चिम बंगाल में रविवार को नोबेल विजेता कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर की 160वीं जयंती मनाई जा रही है। रविवार को पश्चिम बेहाला से विधायक एवं तृणमूल कांग्रेस नेता पार्थ चटर्जी ने कविगुरु को श्रद्धांजलि दी। तृणमूल कांग्रेस नेता पार्थ चटर्जी ने बेहाला के सखेरबाजार स्थित गीतांजलि पार्क में कविगुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि गुरुदेव की लोकप्रिय रचना में सबसे लोकप्रिय रचना गीतांजलि रही जिसके लिए 1913 में उन्हें नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। वे विश्व के एकमात्र ऐसे साहित्यकार थे जिनकी दो रचनाएं दो देशों का राष्ट्रगान बनीं। भारत का राष्ट्र-गान जन गण मन और बांग्लादेश का राष्ट्रीय गान आमार सोनार बांग्ला गुरुदेव की ही रचनाएं हैं। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in