सोमेन मित्रा के निधन पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने जताया दुख
सोमेन मित्रा के निधन पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने जताया दुख

सोमेन मित्रा के निधन पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने जताया दुख

कोलकाता, 30 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने दुख व्यक्त किया है। कांग्रेस के 78 वर्षीय नेता की मौत पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि दिग्गज नेता, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद सोमेन मित्रा के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। उनके परिजनों, अनुगामियों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। इसके साथ ही मित्रा के निधन पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी ट्विटर पर लिखा है कि दिग्गज कांग्रेस नेता सोमेन मित्रा के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। राज्य के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर मुझे कई बार उनकी चतुराई भरी सलाह मिली थी। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को बंगाल हमेशा याद रखेगा। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। उल्लेखनीय है कि मित्रा ने बुधवार रात 1:30 बजे कोलकाता के बेल्व्यू अस्पताल में आखिरी सांस ली। हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई है अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी कोरोना जांच की गई थी लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वह 1992 से 1998 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे। उसके बाद 2018 में उन्हें दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। इसके अलावा 1972 से 77, 1982 से 2008 तक विधायक रहे थे। 2009 से 2014 के बीच वह सांसद भी थे। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in