अमला शंकर के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख
अमला शंकर के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

अमला शंकर के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

कोलकाता, 24 जुलाई (हि. स.)। मशहूर नृत्यांगना अमला शंकर के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है। शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि अमला शंकर के जाने से नृत्य के एक युग का अवसान हो गया। मुख्यमंत्री ने लिखा कि मशहूर नृत्यांगना अमला शंकर के निधन से दुखी हूं। बंगाल सरकार ने उन्हें 2011 में बंग विभूषण सम्मान से सम्मानित किया था। उन्होंने डांस के लिए कई पीढ़ियों को प्रेरित किया था। उनके परिजनों ल शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उल्लेखनीय है कि अमला शंकर ने शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 101 वर्ष की थीं। हिन्दुस्थान समाचार/ ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in