metropolitan-temperature-for-the-third-consecutive-day-was-five-degrees-above-normal-the-weather-is-pleasant
metropolitan-temperature-for-the-third-consecutive-day-was-five-degrees-above-normal-the-weather-is-pleasant

लगातार तीसरे दिन महानगर का तापमान रहा सामान्य से पांच डिग्री अधिक, सुहाना है मौसम

कोलकाता, 01 मार्च (हि. स.)। जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, मौसम भी सुहाना होता जा रहा है। अभी तक वसंत पूरी तरह से बीता भी नहीं है और उससे पहले ही दक्षिण बंगाल में अच्छी खासी गर्मी पड़ने लगी है। मार्च के पहले दिन महानगर का सर्वोच्य तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहा। सोमवार को महानगर का तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांंच डिग्री अधिक है और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। मौसम विभाग सूत्रों के अनुसार मंगलवार से तापमान में और भी वृद्धि होने की संभावना है। राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में तापमान बढ़ रही है। सुबह से धूप निकल रही है और दिन चढ़ने के साथ ही धूप को बर्दास्त करना असंभव हो रहा है। हालांकि अधिकतम तापमान तो बढ़ रहा है लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई कमी नहीं आने के कारण भोर के समय में अन्य जिलों में हल्की-हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है। बताया गया है कि अभी करीब 10 दिनों तक दक्षिण बंगाल के तापमान में यह परिवर्तन जारी रहेगा। सर्वाधिक तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और न्यूनतम तापमान 17-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दक्षिण बंगाल में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। किन्तु उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग सूत्रों के अनुसार उत्तर बंगाल के दोनों दिनाजपुर, मालदह, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, दार्जिलिंग, कालिंगपोंग, अलीपुरदुआर में हल्का कुहासा रहेगा और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in