mamta-will-declare-jumme-as-a-candidate-no-rebellion-will-be-accepted
mamta-will-declare-jumme-as-a-candidate-no-rebellion-will-be-accepted

जुम्मे को उम्मीदवार घोषित करेगी ममता, कुबूल नहीं होगी कोई भी बगावत

कोलकाता 04 मार्च (हि.स)। पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए सभी 294 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा शुक्रवार (जुम्मे) को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करने वाली हैं। उसके पहले गुरुवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की महत्वपूर्ण बैठक हुई है। इसमें दो टूक शब्दों में पार्टी नेतृत्व ने चेतावनी दी है कि उम्मीदवार घोषणा होने के बाद राज्य के किसी भी हिस्से से कोई भी बगावत कबूल नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई होगी। ममता बनर्जी प्रायः प्रत्येक चुनाव के दौरान शुक्रवार को ही प्रत्याशियों की सूची जारी करती हैं। तृणमूल के नेताओं का कहना है कि ममता बनर्जी शुक्रवार यानि जुम्मे को अपना शुभ दिन मानती हैं, इसलिए शुक्रवार को ही ममता सभी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेंगी। इससे पहले 2011 में ममता बनर्जी ने 18 मार्च को प्रत्याशियों का ऐलान किया था और 2016 में चार मार्च को सूची जारी की थी, दोनों बार शुक्रवार था और अब एक बार फिर से इसी दिन सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान करने वाली हैं। मुस्लिम समुदाय में जुम्मे का खास महत्त्व होता है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in