mamta-accuses-central-force-again-bjp-workers-raise-slogans-of-jai-shri-ram-surrounded-firhad
mamta-accuses-central-force-again-bjp-workers-raise-slogans-of-jai-shri-ram-surrounded-firhad

ममता ने फिर केन्द्रीय बल पर लगाए आरोप, फिरहाद को घेरकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए जय श्रीराम के नारे

कोलकाता, 26 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में सातवें चरण का मतदान चल रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिर एक बार धमकी भरी भाषा का प्रयोग कर राज्य में कोरोना फैलाने के लिए केन्द्रीय बलों को जिम्मेदार बताया। कोलकाता पोर्ट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार फिरहाद हकीम को घेरकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए है। सोमवार को केन्द्रीय बल के जवानों पर आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने कहा है कि केंद्रीय बलों के जवान कोरोना फैला रहे हैं। उन्हें तृणमूल के कैंप ऑफिस में घुसने नहीं दिया जाएगा। सोमवार को मतदान के दौरान मतदान केंद्र के पास बनाए गए तृणमूल के कैंप ऑफिस को केन्द्रीय बल के जवानों ने हटवाया दिया। इस पर ममता बनर्जी बिफरी हुई हैं। उधर, मतदान के दौरान केन्द्राें का जायजा लेने निकले फिरहाद हकीम को माझेरहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेर कर जयश्रीराम के नाए लगाए। वहीं, दुर्गापुर पूर्व में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मारने पीटने का आरोप सेंट्रल फोर्स के जवानों पर लगा है। आरोप था कि तृणमूल दफ्तर से मतदाताओं को झालमुड़ी बांटा जा रहा था, जिसे लेकर शिकायत मिली थी। मालदा में भी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप लगे हैं। दावा है कि एक दंपति वोट देने जा रहा था, उसी समय उन पर ब्लेड से हमला किया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप लगे हैं। इसके अलावा बेक बागान में मतदान केंद्र से थोड़ी दूरी पर गैरकानूनी तरीके से जमघट लगा था जिसे सेंट्रल फोर्स के जवानों ने हटाया है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in