mamata-banerjee-bengal-government-will-push-forward-scientist-girl-medi-vritti-yojana
mamata-banerjee-bengal-government-will-push-forward-scientist-girl-medi-vritti-yojana

विज्ञानी कन्या मेधा वृत्ति योजना को आगे बढ़ाएगी बंगाल सरकार : ममता बनर्जी

कोलकाता, 11 फरवरी (हि.स.)। विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के योगदान को समर्पित अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि उनकी सरकार छात्राओं के लिए लागू विज्ञानी कन्या मेधा वृत्ति योजना को आगे बढ़ाएगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने एक साथ चार ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, "आज विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। इस महान दिन पर सभी वैज्ञानिकों और वैज्ञानिक समुदाय के सदस्यों और पुरुषों, महिलाओं, दोनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमें उन पर बहुत गर्व है। उन्होंने आगे लिखा - "बंगाल ने दुनिया को विज्ञान और अनुसंधान के कुछ महानतम नाम दिए हैं। राज्य में डिग्री की पढ़ाई के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिये हमने 2017 से विज्ञानी कन्या मेधा वृत्ति स्कीम शुरू की है। मेरे द्वारा नामित, विज्ञानी कन्या मेधा वृत्ति स्कीम मेधावी छात्राओं के लिए हर साल उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार देने के लिए है। विजेताओं को 200 रुपये की मासिक छात्रवृत्ति और 5 वर्षों के लिए 500 रुपये का वार्षिक पुस्तक अनुदान प्राप्त होता है। हम ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में छात्राओं के लिए इस कन्या मेधा वृत्ति योजना को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से विचार कर रहे हैं। सभी को मेरी शुभकामनाएं।" हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/सुगंधी/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in