Mahayagya organized for Bimal Saurav Ganguly in Siliguri
Mahayagya organized for Bimal Saurav Ganguly in Siliguri

बिमार सौरव गांगुली के लिए सिलीगुड़ी में महायज्ञ का आयोजन

सिलीगुड़ी, 03 जनवरी (हि. स)। बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को ‘हल्के’ दिल के दौरे के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 48 वर्षीय गांगुली की हालत स्थिर है और वह निजी वुडलैंड्स अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। गांगुली के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही चहेतों को पता चली, देशभर में उनकी सलामती के लिए दुआओं के हाथ उठने लगे। इधर सिलीगुड़ी में भी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए रविवार को सिलीगुड़ी क्रिकेट लवर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की तरफ से महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह यज्ञ महानंदा पाड़ा के विद्याचक्र कालीबाड़ी में आयोजन किया गया। तीन घंटा तक चले इस यज्ञ में गांगुली के लिए प्राथना की गयी। इस दौरान सिलीगुड़ी क्रिकेट लवर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष व पूर्व क्रिकेटर मनोज वर्मा ने कहा कि सौरव गांगुली बंगाल का आइकॉन व गर्व है। अचानक उनकी तबयत बिगड़ने की खबर मिलते ही वे मायुश हो गए थे। जिस वजह से आज महायज्ञ का आयोजन किया गया था। उल्लेखनीय है कि शनिवार को घर में जिम के दौरान सौरव गांगुली को हलका दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। मिली जानकारी के अनुसार अब उनकी हालत स्थिर है। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in