leopard-trapped-in-cage-in-manabari-tea-garden
leopard-trapped-in-cage-in-manabari-tea-garden

मनाबाड़ी चाय बागान में पिंजरे में फंसा तेंदुआ

जलपागुड़ी, 29 मई (हि.स.)। जलपाइगुड़ी के मनाबाड़ी चाय बागान के चार नंबर सेक्शन में एक तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। घटना शनिवार सुबह की है। बताया गया है कि पिछले 18 दिनों में ओड़लाबाड़ी ग्राम पंचायत के मनाबाड़ी चाय बागान से तीन तेंदुओं को पिंजरे में पकड़ा गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार इसी महीने की 11 तारीख को बागान के दो नम्बर सेक्शन से एक नर तेंदुआ पिंजरे में फंसा था। इस घटना के दो दिन बाद 13 मई को इसी इलाके से एक और तेंदुआ पकड़ा गया। लगातार तेंदुए पकड़े जाने को लेकर बागान मैनेजर राजीव चक्रवर्ती ने दावा किया कि इलाके में और भी तेंदुए घूम रहे है।जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग ने फिर से बगीचे में पिंजरा लगाया जिसमें शनिवार को एक वयस्क मादा तेंदुआ फंस गया। तेंदुए के पिंजड़े में फसने की खबर मिलते ही माल वन्यजीव शाखा के रेंज अधिकारी दीपेन सुब्बार के नेतृत्व में वनकर्मी मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद पिंजरे में बंद तेंदुए को गुरुमारा के जंगल में छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा के मद्देनजर फिर से पिंजरा लगाने की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/मधुप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in