leopard-caught-in-cage-in-tea-garden
leopard-caught-in-cage-in-tea-garden

चायबागान में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

जलपाईगुड़ी, 09 जून (हि. स.)। जलपाईगुड़ी के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के अंतर्गत हल्दीबाड़ी चाय बागान की धारा आठ और नौ के बीच वन विभाग के पिंजरे में एक वयस्क नर तेंदुआ पकड़ा गया है। घटना बुधवार तड़के की है। बताया गया है कि आज तड़के जब मजदूर बगीचे में गए तो उन्होंने तेंदुआ की आवाज सुनी और बागान अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद अधिकारियों से सूचना मिलने के बाद बिन्नागुडी रेंज के कर्मी पिंजरे के साथ ही तेंदुए को बरामद कर अपने साथ ले गए। हल्दीबाड़ी चाय बागान के वेल फेयर अधिकारी सुब्रत राहा ने बताया कि बागान के अधिकारियों ने तेंदुओं के आगमन की आशंका से वन विभाग को बागान में पिंजरा लगाने को कहा था। उस जगह पर बकरी के चारे के साथ पिछले सात दिनों से पिंजरा लगाया जा रहा था। आज तड़के तेंदुए को पिंजरे में कैद करने में सफलता मिली है। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/मधुप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in