kolkata-attack-on-bjp-leaders-trinamool-workers-accused
kolkata-attack-on-bjp-leaders-trinamool-workers-accused

कोलकाताः भाजपा नेताओं पर हमला, तृणमूल कार्यकर्ताओं पर आरोप

कोलकाता, 18 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक टकराव की घटनाएं तेज हो गई हैं। बुधवार रात एक तरफ ममता बनर्जी के मंत्री जाकिर हुसैन पर बमों से हमला किया गया तो राजधानी कोलकाता में भाजपा के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी व शिवाजी राय समेत अन्य पर भी हमला किया गया। कोलकाता में भाजपा नेता पर ईंटों से हमला किया गया। हमले में घायल उत्तर कोलकाता के जिला भाजपा अध्यक्ष शिबाजी सिंह रॉय को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कहा जा रहा है कि हमला फूल बागान इलाके में उस समय हुआ जब वे शुभेंदु अधिकारी और शंकुदेब पांडा के साथ वहां मौजूद थे। भाजपा जिला अध्यक्ष पर हुए हमले को लेकर बालूरघाट से लोकसभा सांसद डॉ. सुकांत मजूमदार पहुंचे। उन्होंने हमले का आरोप तृणमूल पर लगाया। उन्होंने कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था खत्म हो चुकी है। खुलेआम भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। मजूमदार ने इस हमले को लेकर गुरुवार ट्वीट किया, 'फूलबागान में भाजपा के एक और नेता पर जानलेवा हमला तृणमूल के गुंडों ने किया। इसबार निशाना भाजपा के तीन नेता शुभेंदु अधिकारी, शंकुदेब और शिबाजी सिंह रॉय भी थे। हमले में शिबाजी घायल हो गए हैं। बंगाल में कानून व्यवस्था तो कभी थी ही नहीं... और अब तो पूरी तरह से गायब है।' हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in