Jitendra Tiwari joins BJP's family, speculation market hot
Jitendra Tiwari joins BJP's family, speculation market hot

भाजपा की बैठक में सपरिवार शामिल हुए जितेंद्र तिवारी, अटकलों का बाजार गर्म

कोलकाता, 29 दिसम्बर (हि.स.)। आसनसोल के निवर्तमान मेयर और तृणमूल कांग्रेस के विधायक जितेंद्र तिवारी का भाजपा से मोह भंग नहीं हो रहा है। सोमवार रात कोलकाता के ईएम बाईपास के पास एक होटल में भाजपा की सांगठनिक बैठक हुई है जिसमें जितेंद्र तिवारी भी सपरिवार शामिल हुए थे। उन्हें होटल से निकलते हुए कैमरे में कैद किया गया है। हालांकि मंगलवार को इस बारे में प्रतिक्रिया के लिए जब उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने स्वीकार करने से नकार दिया है। दरअसल शुभेंदु अधिकारी के साथ जितेंद्र तिवारी के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। लेकिन आसनसोल से भाजपा के सांसद और केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने तिवारी को लेकर आपत्ति जताई थी। इसके अलावा भाजपा के प्रवक्ता सायंतन बसु और महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्र पॉल ने भी सार्वजनिक तौर पर जितेंद्र तिवारी के खिलाफ टिप्पणी की थी। उसके बाद साफ हो गया था कि भाजपा में उन्हें आसानी से स्वीकार नहीं किया जाएगा जिसके बाद उन्होंने कोलकाता आकर ममता बनर्जी से माफी मांगी थी और कहा था कि तृणमूल में ही रहेंगे। हालांकि बाद में भाजपा ने सायंतन बसु और अग्निमित्र पॉल को कारण बताओ नोटिस देकर जितेंद्र तिवारी के खिलाफ सार्वजनिक टिप्पणी के लिए जवाब तलब किया था। बाद में दोनों ने अफसोस जताया। अब खबर है कि जितेंद्र तिवारी के संपर्क में एक बार फिर भाजपा के नेता हैं। मूल रूप से शुभेंदु और उनके करीबी उनसे बातचीत कर रहे हैं। खबर है कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/सुगंधी/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in