jadavpur-university-got-third-place-in-asia-ranking
jadavpur-university-got-third-place-in-asia-ranking

एशिया रैकिंग में जादवपुर विश्वविद्यालय को मिला तीसर स्थान

टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी ने 2021 की जारी की रैकिंग सूची कोलकाता, 13 जून (हि.स.)। कोलकाता के बहुप्रतिष्ठित जादवपुर विश्वविद्यालय ने एक बार फिर शिक्षण के मामले में अपना लोहा मनवाया है। पूरे एशिया में किए गए सर्वेक्षण में इस विश्वविद्यालय को तीसरा स्थान मिला है। दरअसल, टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 की सूची जारी की है। इसमें जादवपुर विश्वविद्यालय ने देश के सभी राज्यों के विश्वविद्यालयों में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस संबंध में जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुरंजन दास ने रविवार को एक बयान जारी कर बताया कि हाल ही में प्रकाशित हुई सूची में जादवपुर विश्वविद्यालय पूर्वी क्षेत्र के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में सबसे ऊपर है। इस रैंकिंग में केवल दो राज्य विश्वविद्यालय (सावित्रीबाई फुले, पुणे विश्वविद्यालय और पंजाब विश्वविद्यालय जादवपुर से आगे हैं। दास ने बताया कि 2020 में मार्च के अंत से परिसर बंद होने के बावजूद यह रैंकिंग कोविड-19 महामारी के दौरान भी उच्च शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए हमारी निरंतर अनुसंधान गतिविधियों को दिखाती है। संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं, छात्रों और अन्य हितधारकों ने इसे संभव बनाया है। लंदन स्थित क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) ने हाल ही में क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 जारी की थी। इसमें जादवपुर विश्वविद्यालय शीर्ष 22 भारतीय संस्थानों में भी शामिल था। क्यूएस रैंकिंग में जादवपुर विश्वविद्यालय ने भारत के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में दूसरा और पूर्वी क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया था। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in