प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा को हुगली जिले के कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा को हुगली जिले के कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा को हुगली जिले के कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

हुगली, 30 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन से पूरे राज्य सहित हुगली जिले में शोक है। हुगली जिले के कई नेताओं ने सोमेन मित्रा को गुरुवार को श्रद्धांजलि दी। हुगली से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने ट्वीट कर सोमेन मित्रा की आत्मा की शांति की कामना की। राज्य में विरोधी दल के नेता अब्दुल मन्नान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सोमेन दा हमारे प्रिय नेता थे। उनकी मृत्यु से हम सब मर्माहत हैं। मेरा उनके साथ कई बार मतभेद हुआ है, लेकिन कभी मनभेद नहीं हुआ। राज्य की राजनीति में उन्होंने ही मुझे प्रतिष्ठित किया था। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। उन्हें खोकर प्रदेश कांग्रेस अनाथ हो गई है। अब्दुल मन्नान के अलावा जिले के विभिन्न दलों के नेताओं ने सोमेन मित्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि बुधवार देर रात 78 वर्ष की उम्र में सोमेन मित्रा का कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in