freezing-temperature-in-bengal-temperature-reached-24-degrees
freezing-temperature-in-bengal-temperature-reached-24-degrees

बंगाल में छूमंतर हुई ठंड, तापमान पहुंचा 24 डिग्री

कोलकाता, 01 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया है कि इस दिन राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 36.6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। ऐसे में ठंड के बजाय गर्मी लग रही है। वातावरण में अपेक्षित आद्रता 27 फीसदी और अधिकतम 95 प्रतिशत है। राजधानी कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा जिले में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में अभी भी तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे है लेकिन सर्दी का एहसास नहीं रह गया है। कुल मिलाकर कहें तो मार्च महीने की शुरुआत वाले दिन ही राज्यवासियों को सर्दी से राहत मिली है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in