fog-intensified-in-many-areas-of-bengal
fog-intensified-in-many-areas-of-bengal

बंगाल के कई इलाकों में ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप बढ़ा

कोलकाता, 29 जनवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में ठंड के आखिरी दौर में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रही है। पिछले दिन की अपेक्षा आज न्यूनतम तापमान लगभग 3 डिग्री से अधिक से कम हो गया है। 24 घंटे में राज्य के कई इलाके में हल्की बारिश की संभावना भी है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार आज राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। एक दिन पहले यहां तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि कोलकाता के साथ-साथ पूरे राज्य में कोहरा बढ़ गया है और दृश्यता भी घटकर 50 मीटर से कम हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के पश्चिमी हिस्से में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से मौसम में बदलाव होगा। शनिवार को राज्य के कुछ हिस्सों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जिसकी वजह से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in