भ्रष्टाचार में शामिल हो तो भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी हो एफआइआर : दिलीप
भ्रष्टाचार में शामिल हो तो भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी हो एफआइआर : दिलीप

भ्रष्टाचार में शामिल हो तो भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी हो एफआइआर : दिलीप

कोलकाता, 08 जुलाई (हि. स.)। अम्फन राहत सामग्री में भ्रष्टाचार के आरोप-प्रत्यारोप के बीच प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने साफ कर दिया है कि यदि भाजपा का कोई कार्यकर्ता भ्रष्टाचार का आरोपी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी एफआइआर दर्ज की जानी चाहिए। घोष बुधवार सुबह को इको पार्क में मॉर्निंग वॉक और ‘चाय पर चर्चा’ के दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में ये बातें कहीं। उल्लेखनीय है कि अम्फन राहत सामग्री के वितरण में गड़बड़ी के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को "कारण बताओ" नोटिस दिया है। खुद मुख्यमंत्री ने भी स्वीकार किया कि जल्दबाजी में वितरण के कारण कुछ गड़बड़ी हुई है, लेकिन सभी प्रभावित लोगों को राहत मुआवजा मिलेगा। घोष ने कहा कि यदि कोई भाजपा सदस्य चक्रवात राहत से जुड़े भ्रष्टाचार में शामिल है, तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके नेताओं के भ्रष्टाचार पर बयान लगातार बदल रहे हैं। इस विपत्ति के समय में भी लोगों के राशन से लेकर मुआवजे का पैसा लूटा जा रहा है और मुख्यमंत्री को इसे बार-बार स्वीकार करना पड़ रहा है। अन्य मंत्री भी यही कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्यादातर पैसा सही लोगों तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कुछ लोगों के खिलाफ आरोप लगाये गये हैं। अगर यह सही है, तो वह भी मानते हैं कि यह गलत है और उनके खिलाफ भी एफआइआर दर्ज होनी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in