female-passengers-beat-app-cab-driver-also-sabotage-taxi
female-passengers-beat-app-cab-driver-also-sabotage-taxi

महिला यात्रियों ने की ऐप कैब चालक से मारपीट, टैक्सी में भी तोड़फोड़

कोलकाता, 04 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ऐप कैब चालकों के खिलाफ महिला यात्रियों से छेड़छाड़ और अन्य आरोप तो लगते ही रहे हैं। अब महिला यात्रियों पर एक ऐप कैब चालक को मारने-पीटने और उसकी टैक्सी में तोड़फोड़ करने के आरोप लगे हैं। घटना कोलकाता के धर्मतल्ला के पास स्थित हो ची मिन्ह सरणी की है। पीड़ित चालक ने पुलिस में इससे संबंधित शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया है कि बुधवार रात कुछ महिलाएं उसकी टैक्सी में बैठी थीं। वे बार-बार अपना गंतव्य बदल रही थीं और टैक्सी चालक को एक जगह से दूसरी जगह घुमा रही थीं। परेशान होकर जब चालक ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि हो ची मिन्ह सरणी के पास गाड़ी रुकवाकर महिलाओं ने उसपर हमला कर दिया। उसे मारा-पीटा और उसकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद मौके से फरार हो गई हैं। चालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपितों की तलाश तेज कर दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in