fake-employees-were-appointed-in-the-municipality-49-were-dismissed
fake-employees-were-appointed-in-the-municipality-49-were-dismissed

नगरपालिका में हुई थी फर्जी कर्मचारियों की नियुक्ति, 49 को किया गया बर्खास्त

हुगली, 30 जून(हि. स.)। बांसबेड़िया नगरपालिका के विभिन्न विभागों में फर्जी कर्मचारियों की नियुक्ति हुई थी। नगरपालिका प्रशासक आदित्य नियोगी ने बुधवार सुबह हिन्दुस्थान समाचार से खास बातचीत में यह सनसनीखेज खुलासा किया। आदित्य नियोगी ने बताया कि बांसबेड़िया नगरपालिका के विभिन्न विभागों में फर्जी कर्मचारियों की नियुक्ति हुई थी और उन्हें नियमित वेतन भी दिया जा रहा था। बांसबेड़िया नगरपालिका में अब तक ऐसे 49 फर्जी कर्मचारियों को चिन्हित कर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। हालांकि अब तक नगरपालिका की ओर से इस मामले में किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका में और भी फर्जी कर्मचारी हो सकते हैं उनका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासक का पद संभाले उन्हें कुछ ही दिन हुए हैं। यदि उन्हें छह महीने का समय दे दिया जाए तो वह बांसबेड़िया नगर पालिका की पुरानी गरिमा को वापस लौटा देंगे। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय/ सुगंधी/मधुप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in