दिलीप ने भ्रष्टाचार पर ममता के दावे को किया खारिज, कहा : बंगाल में हर जगह भ्रष्टाचार
दिलीप ने भ्रष्टाचार पर ममता के दावे को किया खारिज, कहा : बंगाल में हर जगह भ्रष्टाचार

दिलीप ने भ्रष्टाचार पर ममता के दावे को किया खारिज, कहा : बंगाल में हर जगह भ्रष्टाचार

कोलकाता, 08 जुलाई (हि. स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भ्रष्टाचार में कमी के दावे को खारिज करते कहा कि तृणमूल कांग्रेस में जमीन स्तर के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होने पूछा कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार कहां नहीं है? बच्चों के स्कूल, कॉलेज में प्राइमरी टेट में प्रवेश से भ्रष्टाचार है? कोई नेता नहीं बचा है। जमीनी स्तर पर हर कोई भ्रष्ट है। उसका विरोध करने पर हम पर मुकदमा चल रहा है। फिर भी, वह कहती हैं कि यह छह से सात प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि अकेले नामखाना ब्लॉक में 20 लाख रुपये बरामद हुए हैं। नंदीग्राम में 200 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गयी है। उनमें से 20 को निलंबित कर दिया गया है। 200 नहीं, बल्कि 2500 लोगों ने अवैध रूप से पैसा लिया है। प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये 1000 करोड़ रुपये उनके पेट में चले गये। घोष ने कहा कि बंगाल ने कभी भी लॉक डाउन का पालन नहीं हुआ। इस कारण ही बंगाल में कोरोना संक्रमण की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पहले औसत 100 लोगों के आसपास कोरोना से संक्रमित होते थे, लेकिन अब इनकी संख्या 800 के करीब पहुंच गयी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहित तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने लॉक डाउन का पालन नहीं किया है। अब कंटेनमेंट जोन में लॉक डाउन की घोषणा की गयी है। इसे सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। दूसरी ओर, प्रदेश भाजपा के महासचिव संजय सिंह ने कहा कि लॉक डाउन का निर्देश पूरी तरह से भ्रमित करने वाला है। किसी को भी समझ में नहीं आ रहा है कि लॉक डाउन कहां और कैसे होगा। यह तुगलकी फरमान की तरह लग रहा है। लॉक डाउन पर सरकार का रवैया पूरी तरह से आम लोगों को भ्रमित करने वाला है। आम लोग परेशान और हैरान हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in