devshree-chaudhary-criticized-the-chief-minister
devshree-chaudhary-criticized-the-chief-minister

देवश्री चौधरी ने मुख्यमंत्री पर किया कटाक्ष

रायगंज (उत्तर दिनाजपुर), 24 फरवरी (हि. स.)। सीबीआई ने कोयला तस्करी मामले में अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी से मंगलवार दोपहर उनके घर रूजीरा में पूछताछ की। उस दिन सीबीआई के पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री अभिषेक के घर पर उपस्थित थी। इसे लेकर बुधवार को भाजपा की महिला नेता और रायगंज से सांसद देवश्री चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी का यह आचरण "नाटक" है। नाटक या झूठ बोलकर कुछ नहीं होने वाला। गलती करने पर उसकी सजा भुगतनी पड़ेगी, मुख्यमंत्री को जेल जाना ही होगा। बुधवार को रायगंज लोकसभा सासद और महिला एवं बाल कल्याण राज्य मंत्री देवश्री चौधरी भाजपा की परिवर्तन यात्रा और जनसभा में शामिल हुईं। वहां उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर बंगाल की मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए नारा लगाया कि "और नही अन्याय"। उन्होंने कहा कि यह अन्याय इस समय समाप्त होना चाहिए बंगाल के लोगों ने सोचा कि 34 वर्षीय वाम मोर्चा सरकार के कुशासन का सामना करके तृणमूल कांग्रेस बंगाल में सुशासन स्थापित करेगी। लेकिन वास्तव में, इन 10 वर्षों में, तृणमूल कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। सीबीआई को आज मुख्यमंत्री के घर जाना पड़ा है। देवश्री चौधरी ने कहा कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार में इस कदर डूबी हुई है कि मुख्यमंत्री के अपने ही लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। अत्यधिक भ्रष्टाचार के करण उनके विधायक और मंत्री मुख्यमंत्री की पार्टी छोड़ रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण और बहुत शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री ने पूरे राज्य में "मुख्यमंत्री सत्यता का प्रतीक" कहते हुए फ्लेक्स और बैनर लगाए गए थे। वही मुख्यमंत्री का घर आज भ्रष्टाचार का गढ़ है। भाजपा का परिवर्तन रथ यात्रा उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा, इस्लामपुर के माध्यम से करन्दिघी ब्लॉक में प्रवेश किया। चौधरी के अलावा, भाजपा जिलाध्यक्ष बिस्वजीत लाहिड़ी, भाजपा नेता निमाई कबीराज, बासुदेव सरकार समेत पार्टी के अन्य शीर्ष नेता भी उपस्थित थे। साथ ही हजारों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक थे। करंदिघी में भाजपा कार्यालय से परिवर्तन का रथयात्रा तुंगीडीह, अल्तापुर, विधीनगर और नगर होते हुए रायगंज ब्लॉक में प्रवेश किया। हिन्दुस्थान समाचार/ सुगंधी/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in