devanjan39s-name-was-removed-with-the-leader-ministers-on-the-idol-of-gurudev
devanjan39s-name-was-removed-with-the-leader-ministers-on-the-idol-of-gurudev

गुरुदेव की मूर्ति पर नेता मंत्रियों के साथ लगा था देवांजन का नाम हटाया गया

भाजपा ने लगाया सबूत मिटाने का आरोप कोलकाता, 25 जून (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पकड़े गए फर्जी आईएएस अधिकारी देवांजन देव को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। विवाद के चलते तालतला में रवींद्रनाथ की मूर्ति पर लगी पट्टिका हटा दी गई। पट्टिका में राज्य के नेताओं और मंत्रियों के साथ आरोपित देवांजन देव का नाम था। उनके नाम के आगे एक पहचान लिखा हुआ था कि वे पश्चिम बंगाल सरकार के संयुक्त सचिव हैं। देवांजन की गिरफ्तारी के बाद पट्टिका को लेकर नेताओं और मंत्रियों में विवाद खड़ा हो गया था। इसलिए शुक्रवार को पट्टिका को हटा दिया गया। कलकत्ता म्युनिसिपल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य अतिन घोष और इंद्राणी साहा बनर्जी की देखरेख में पट्टिका को हटाया गया। उन्होंने कहा कि समारोह के दिन राज्य का कोई मंत्री-विधायक मौजूद नहीं था। यह स्वीकार करते हुए कि मामले की निगरानी की जानी चाहिए थी, अतिन ने दावा किया कि उन्हें प्रतिमा के अनावरण के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था। हालांकि पट्टिका हटाने को लेकर भाजपा ने खिल्ली उड़ाई है। राज्य में पार्टी के मीडिया सेल के प्रमुख सप्तर्षि चौधरी ने आरोप लगाया कि टीका कांड के नायक की स्थानीय सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और पूर्व मेयर फिरहाद हकीम के साथ पट्टिका पर नाम था। इसलिए इसे तोड़कर सबूत नष्ट किए जा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in