deepa-wife-of-late-saumitra-chatterjee-dies
deepa-wife-of-late-saumitra-chatterjee-dies

दिवंगत सौमित्र चटर्जी की पत्नी दीपा का निधन

कोलकाता, 04 अप्रैल (हि.स.)। बांग्ला फिल्मों के दिवंगत अभिनेता सौमित्र चटर्जी की पत्नी दीपा चटर्जी का रविवार तड़के निधन हो गया। दीपा ने रविवार को साल्ट लेक के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। वे 83 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दीपा चटर्जी लंबे समय से डायबिटीज से पीड़ित थी। हाल ही में उन्हें किडनी की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किडनी की फेल के कारण ही उनकी मौत हुई है। बताया गया है कि दीपा चटर्जी का अंतिम संस्कार केवरातला महाश्मशान में किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि अभी चार पूर्व ही सौमित्र चटर्जी का निधन हुआ था। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in