वरिष्ठ माकपा नेता श्यामल चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
वरिष्ठ माकपा नेता श्यामल चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

वरिष्ठ माकपा नेता श्यामल चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

कोलकाता, 30 जुलाई (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में वामपंथी ट्रेड यूनियन सीटू के वरिष्ठ नेता श्यामल चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ गई है। गुरुवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी बेटी और अभिनेत्री उससी चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। फिलहाल उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया गया है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। बुखार भी है इसलिए उनकी कोरोना वायरस जांच भी की जाएगी। अभिनेत्री ने लिखा है कि उनके पिता के फेफड़े में पहले से ही संक्रमण है। यह पहली बार नहीं है जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। बावजूद इसके हालात को देखते हुए शुक्रवार को उनकी कोरोना वायरस जांच होगी। सूत्रों के अनुसार उनके परिवार के लोग सावधानी बरत रहे हैं और अधिकतर लोग होम क्वॉरेंटाइन में है। तबीयत बिगड़ने की जानकारी माकपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी दी है। वाममोर्चा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने उनके घर वालों से बात की है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in