cpi-m-39s-women-workers-clash-with-police-in-municipal-corporation
cpi-m-39s-women-workers-clash-with-police-in-municipal-corporation

नगर निगम घेराव करने पहुंची माकपा की महिला कर्मियों की पुलिस से झड़प

कोलकाता, 09 फरवरी (हि.स.)। महिला सुरक्षा और रोजगार समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर कोलकाता नगर निगम का घेराव करने पहुंचीं माकपा की महिला कर्मियों की कोलकाता पुलिस कर्मियों के साथ जमकर हाथापाई और टकराव हुआ है। मंगलवार दोपहर इस घटना में बिगड़े हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तनावपूर्ण स्थिति को संभालने के लिए महिला रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) को उतारना पड़ा। नगर निगम चुनाव के लिए बड़ी संख्या में माकपा की महिला कर्मी पहुंची थीं। पुलिस को पहले से इस अभियान की खबर थी इसलिए निगम के चारों तरफ से बैरिकेडिंग की गई थी। लेकिन माकपा की महिला कर्मियों ने इसे तोड़कर नगर निगम में प्रवेश की कोशिश की जिन्हें रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को बल प्रयोग करना पड़ा। इसी दौरान हाथापाई की स्थिति बन गई थी। हालात को संभालने के लिए कुछ महिला कर्मियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया जिन्हें तुरंत छोड़ने की मांग पर दोबारा विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स की महिला बटालियन को तैनात करना पड़ा जिस हालात को संभाला जा सका। इधर माकपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सलीम ने पुलिस के इस बर्ताव की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की रथयात्रा को अनुमति है लेकिन माकपा की रैली को रोका जा रहा है। इससे ही समझ में आ रहा है कि कौन किससे हाथ मिला चुका है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in