corona-recovery-rate-stable-in-bengal-growing-concern
corona-recovery-rate-stable-in-bengal-growing-concern

बंगाल में कोरोना रिकवरी रेट हुई स्थिर, बढ़ रही है चिंता

कोलकाता, 27 फरवरी (हि.स.)। राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में कोरोना महामारी की रिकवरी रेट लगभग स्थिर हो गई है। इससे राज्य स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। पिछले दो महीनों से लगातार रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हो रही थी लेकिन पिछले तीन दिनों से यह दर 97.63 फीसदी पर अटका हुआ है। अब यहां पिछले 24 घंटे में 210 लोग पॉजिटिव हुए हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या गिरकर 3333 है। शनिवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 20013 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से महज 210 लोग पॉजिटिव हुए हैं। इसकी वजह से इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर पांच लाख 74 हजार 926 पर पहुंची है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 223 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसके कारण स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या पांच लाख 61 हजार 327 हो गई है। एक दिन में महज तीन लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की कुल संख्या 10266 पहुंची है। 24 घंटों के दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या में 10 की कमी आई है जिसके कारण राज्य भर के अस्पतालों में इलाजरत मरीजों की संख्या गिरकर 3333 पर जा पहुंची है। यहां रिकवरी रेट पिछले तीन दिनों से स्थिर है। यह 97.63 फीसदी पर जा ठहरा है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब तक कुल 85 लाख 43 हजार 514 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in