corona-epidemic-is-taking-its-last-breath-in-bengal
corona-epidemic-is-taking-its-last-breath-in-bengal

बंगाल में अंतिम सांस ले रही है कोरोना महामारी

कोलकाता, 21 जनवरी (हि. स.)। कोरोना महामारी के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के साथ ही राज्य में या बीमारी आखिरी सांस ले रही है। गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में महज 6565 कोरोना मरीज रह गए है़ं। पिछले 24 घंटे के दौरान 28293 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से महज 416 लोग पॉजिटिव हुए हैं। इसके कारण इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 566898 पर पहुंची है जबकि पिछले 24 घंटों में 517 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसके कारण स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 550244 हो गई है। एक दिन में नौ लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की कुल संख्या 10089 पहुंची है। 24 घंटों के दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या में 110 की कमी आई है जिसके कारण राज्यभर के अस्पतालों में इलाजरत मरीजों की संख्या गिरकर 6565 पर जा पहुंची है जो शुभ संकेत हैं। यहां रिकवरी रेट में भी लगातार बढ़त हो रही है। यह 97.06 फीसदी पर जा पहुंची है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब तक कुल 77 लाख 51 हजार 669 लोगों के सैंपल जांच गए हैं जिनमें से 7.31 फ़ीसदी मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in