coochbehar-municipality-administrator-joins-bjp
coochbehar-municipality-administrator-joins-bjp

कूचबिहार नगर पालिका के प्रशासक भाजपा में हुए शामिल

कूचबिहार, 03 मार्च (हि. स.)। कूचबिहार में विधानसभा चुनाव होने में एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। उससे ठीक पहले, कूचबिहार नगर पालिका पार्षद भूषण सिंह शनिवार दोपहर को दिनहाटा संगहाती मैदान में शुभेन्दु अधिकारी का हाथ पकड़कर भाजपा में शामिल हुए। दिनहाटा विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार निशीथ प्रमाणिक के समर्थन में दिनहाटा संहती मैदान में एक जानसभा का आयोजन किया गया था। बैठक के अंत में, भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी ने भूषण सिंह को पार्टी का झंडा थमाकर उन्हेेंं पार्टी में शामिल किया। भाजपा में शामिल हुए, कूचबिहार नगर पालिका के पार्षद भूषण सिंह ने कहा कि लम्बे समय से, राज्य सरकार कूचबिहार के विकास के लिए भुगतान नहीं कर रही है। राज्य के मुख्यमंत्री से नगरपालिका और नगर विकास मंत्री तक, कई बार आवेदन करने के बाद भी काम नहीं हुआ। मैं आम लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं कर सका। मेरा दम घुट रहा था इसलिए मैं आज भाजपा में शामिल हो गया। नगर पालिका के सूत्रों के अनुसार, भूषण सिंह 25 साल से अधिक समय से कूचबिहार नगरपालिका के पार्षद थे। विगत दिनों में वह फॉरवर्ड ब्लॉक, माकपा, कांग्रेस और बाद में तृणमूल पार्षद रहे हैं। गत 2017 में जब नगर पालिका के तत्कालीन अध्यक्ष रेबा कुंडू को विभिन्न आरोप लगने के बाद उन्हें हटा दिया गया था तब भूषण सिंह वहां के पार्षद बना। उनके समय के दौरान शहर में विभिन्न विकास कार्यों के बारे में कई शिकायतें थीं। भूषण सिंह ने आरोप लगाया कि विकास परियोजनाओं का पैसा नहीं दिया जा रहा है। इसके पीछे पार्टी के कुछ नेता हैं। हालांकि, तृणमूल कूचबिहार के जिलाध्यक्ष पार्थप्रतिम रॉय ने भूषण के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि भूषण सिंह ने भाजपा में शामिल होकर अच्छा किया है। उनके खिलाफ कई आरोप थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in