continuation-of-temperature-rise-in-kolkata-cold-has-come-down
continuation-of-temperature-rise-in-kolkata-cold-has-come-down

कोलकाता में तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी, कम हो गई है ठंड

कोलकाता, 24 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में ठंड विदा हो चली है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से बुधवार सुबह जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। बताया गया है कि इस दिन राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। इसकी वजह से शहर के किसी भी हिस्से में ठंड का कोई एहसास नहीं रह गया है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 32.1 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वातावरण में अपेक्षित आद्रता न्यूनतम 35 फ़ीसदी और अधिकतम 94 फ़ीसदी है। विभाग ने यह भी बताया है कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। अब तापमान में कमी भी दर्ज नहीं की जाएगी जो ठंड के विदा होने का संकेत है। राजधानी कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा, हुगली, उत्तर दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा आदि जिले में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिसके कारण लोगों को ठंड से राहत मिली है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in