congress-holds-rally-in-siliguri-rains-modi-and-mamta
congress-holds-rally-in-siliguri-rains-modi-and-mamta

कांग्रेस ने सिलीगुड़ी में निकाली रैली, मोदी और ममता पर बरसे अधीर

सिलीगुड़ी, 06 फ़रवरी (हि.स.)। बढ़ती महंगाई, सरकारी संस्थाओं का निजीकरण, बेरोजगारी, किसानों के धान खरीद के नाम पर घोटाला समेत अन्य मुद्दों को लेकर दार्जिलिंग जिला कांग्रेस की तरफ से शनिवार को सिलीगुड़ी के एयरव्यू मोड़ से एक रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी और दार्जिलिंग जिलाध्यक्ष माटीगाड़ा - नक्सलबाड़ी के विधायक शंकर मालाकार ने किया। रैली में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के समर्थन भी शामिल थे। रैली के बाद बाघाजतिन पार्क में एक जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल का विकास एक मात्र कांग्रेस कर सकती है। क्योकि बंगाल में चोरों की प्रतियोगिता चल रही है और गरीब मर रहे हैं। पहले नीले चोर थे आज गेरुवा चोर है। उन्होंने यह कटाक्ष तृणमूल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं पर किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के बजट को चुनाव से आगे चर्चरी (मिलावटी सब्जी) वाला बजट कहा है। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा आज खिचड़ी खा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी और दीदी जोकर हैं। दोनों सर्कस कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस जीती तो बंगाल के सभी गरीब को एक योजना के तहत पांच हजार रूपये प्रति महीने दिए जायेंगे। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in