कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के घर पर हमला

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के घर पर हमला
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के घर पर हमला

कोलकाता, 02 अगस्त (हि. स.)। मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर से सांसद और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के घर हमला हुआ है। आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर पर पथराव किए और उनके मकान की खिड़कियां तोड़ दी है। इसे लेकर जिला कांग्रेस ने रविवार को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। जिला पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस घर पर हमला हुआ है वह रंजन चौधरी का है लेकिन वे वहां रहते नहीं हैं। घटना के समय मौजूद नहीं थे। कांग्रेस विधायक मनोज चक्रवर्ती ने बहरमपुर स्थित इस आवास का दौरा किया है। उन्होंने हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस के लोगों पर लगाया है। जिला पुलिस ने घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किया है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है। दावा है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in