राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल ने  मुख्यमंत्री को किया तलब
राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को किया तलब

राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को किया तलब

कोलकाता, 23 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था की स्थिति पर रिपोर्ट देने के लिए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तलब किया है। गुरुवार को उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें राज्यपाल ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में लगातार कानून व्यवस्था की हालत बिगड़ती जा रही है। ममता बनर्जी से अपील कर रहा हूं कि वह मेरे पास तत्काल आएं और हालात के बारे में जानकारी दें। बंगाल में विपक्षी सांसदों और विधायकों को लोगों से दूर किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल हो रहा है। राज्य प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। यह लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है। अपने वीडियो संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि राज्य में लगातार गिरती जा रही कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर वह चिंतित हैं और हालात को सामान्य करने की अपील मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल लगातार राज्य सरकार से टकराते रहते हैं। राज्य में प्रशासन की भूमिका को लेकर भी वह कई बार सवाल खड़ा करते रहे हैं और चेतावनी दे चुके हैं कि पक्षपातपूर्ण गतिविधियों में शामिल रहने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/सुगंधी/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in