कोलकाता, 23 फरवरी (हि. स.)। लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की पत्नी रेणु चटर्जी का आज दोपहर ढाई बजे उनके निवास पर निधन हो गया। वे 88 वर्ष की थीं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रतिनिधि के रूप में राज्य के खेल मंत्री अरूप बिस्वास को सोमनाथ चटर्जी के घर भेजकर अपनी संवेदनाएं प्रेषित कीं। उल्लेखनीय है कि करीब दो साल पहले लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया था। उनकी पत्नी रेणु चटर्जी उम्रजनित रोगों से ग्रस्त थीं। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा