chief-minister-mamata-reached-home-from-secretariat-by-driving-scooty-bjp-tightened
chief-minister-mamata-reached-home-from-secretariat-by-driving-scooty-bjp-tightened

स्कूटी चला कर सचिवालय से घर पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता, भाजपा ने कसा तंज

कोलकाता, 25 फरवरी (हि.स.)। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों की बढ़ोतरी का विरोध जताने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शाम को स्कूटी पर पीछे बैठकर सचिवालय से घर पहुंची हैं। मुख्यमंत्री के बहुत अच्छी तरह से स्कूटी ने चला पाने पर सुरक्षाकर्मी ने स्कूटी का हैंडल पकड़कर मुख्यमंत्री को चलाना सिखाया। मुख्यमंत्री के अनाड़ी की तरह स्कूटी चालने का वीडियो सामने आने पर भाजपा ने तंज कसा है। गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि ममता बनर्जी को स्कूटी हो या सरकार, कुछ भी चलाने नहीं आती। उन्होंने कहा कि स्कूटी लेकर ममता बनर्जी सड़क पर नाटक कर रही हैं। सच्चाई यह है कि उन्हें जनता के दुख-दर्द या परेशानियों से आज तक कोई लेना-देना नहीं रहा है। उल्लेखनीय है कि पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों के विरोध में गुरुवार को मुख्यमंत्री बनर्जी सुबह करीब 11 बजे एक स्कूटी पर पीछे बैठकर सचिवालय पहुंची थीं। राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम स्कूटी चला रहे थे। मुख्यमंत्री के गले में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों के खिलाफ एक स्लोगन लिखा पोस्टर भी टंगा था। इस दौरान मुख्यमंत्री व मंत्री हकीम और अन्य सुरक्षाकर्मी नियमों का पालन करते हुए हेलमेट और मास्क पहन रखे थे। शाम को सचिवालय से लौटते समय मुख्यमंत्री स्कूटी से वापस कालीघाट आवास पर लौटीं। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/,

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in