boundary-body-found-in-shantipur-bjp-called-for-12-hour-shutdown-on-friday
boundary-body-found-in-shantipur-bjp-called-for-12-hour-shutdown-on-friday

शांतिपुर में जोड़ा शव बरामद, शुक्रवार को भाजपा ने किया 12 घंटे के बंद का आह्वान

नदिया, 25 मार्च (हि. स.)। नादिया जिले के शांतिपुर के नृसिंहपुर इलाके के केलाबागान से दो युवकों का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ हैं। भाजपा ने दावा किया कि वे पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया। भाजपा ने शुक्रवार को शांतिपुर में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र के किसानों ने गुरुवार सुबह हरिपुर पंचायत के मेथिडांगा में केलाबागान से दो युवकों के रक्ततरंजित शवों को देखा। इन दोनों को इस क्षेत्र में सबसे अच्छे दोस्त के रूप में जाना जाता है। भाजपा का आरोप है कि दो युवकों को तृणमूल कांग्रेस के उपद्रवियों ने मार डाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों की पहचान दीपांकर विश्वास और प्रताप बर्मन के रूप में हुई। वे पेशे से दिहाड़ी मजदूर हैं। बुधवार रात वे बाइक पर सवार होकर निकले। उसके बाद घर नहीं लौटे। गुरुवार सुबह दोनों का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। पुलिस दोनों शवों को बरामद कर थाने ले आई है। उस समय शांतिपुर से भाजपा उम्मीदवार जगन्नाथ सरकार पुलिस स्टेशन में आए। भाजपा उम्मीदवार और मृतक के परिवार का आरोप है कि वे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। इसलिए तृणमूल कांग्रेस के उपद्रवियों ने उनकी हत्या कर दी। भाजपा कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन भी किया। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in