bjp39s-parivartan-yatra-will-be-four-days-in-hooghly-district
bjp39s-parivartan-yatra-will-be-four-days-in-hooghly-district

हुगली जिले में चार दिन होगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा 

हुगली, 20 फरवरी (हि. स.)। गत सात फरवरी से राज्य में शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा हुगली जिले में चार दिन तक रहेगी। भाजपा के इस परिवर्तन यात्रा के हुगली जिले के मीडिया प्रभारी राकेश सिंह ने शनिवार शाम "हिन्दुस्थान समाचार" को बताया कि आगामी 25 फरवरी को भाजपा की परिवर्तन यात्रा हुगली जिले में प्रवेश करेगीं इसके बाद 28 फरवरी तक यह यात्रा जिले में ही रहेगी। इस यात्रा में भाजपा के करीब 10 हजार कार्यकर्ता एक साथ रहेंगे। आगामी 26 फरवरी को यह यात्रा श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी और 27 फरवरी को यह यात्रा डानकुनी में होगी। राकेश सिंह ने बताया कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता जन जन तक जाकर यह बताएंगे कि राज्य की वर्तमान सरकार को बदलना क्यों जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि हुगली जिला पुलिस और चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के आला अधिकारियों और संबंधित थानों को जिले से गुजरने वाले परिवर्तन यात्रा की पूर्व सूचना दे दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय/सुगंधी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in