bjp39s-parivartan-yatra-in-barrackpore
bjp39s-parivartan-yatra-in-barrackpore

बैरकपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा

बैरकपुर, 24 फरवरी (हि. स.)। भाजपा बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह बुधवार को बैरकपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बैरकपुर के लोगों ने पहले ही भाजपा को आशीर्वाद दिया है। हम पहले ही सात में से पांच विधानसभाओं को जीत चुके हैं। इस बार भाजपा सात विधानसभा सीटों पर जीतेगी। उन्होंने कहा कि मैं अभी दार्जिलिंग से लौटा हूं। पहाड़ में इस बार सम्पूर्ण भाजपा है, इसमें कोई संदेह नहीं है।उन्होंने कहा कि पहाड़ में सुभाष घीसिंग सहित अन्य दलों से भाजपा ने बात की है। पहाड़ में भाजपा को ही जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कल बैरकपुर आ रहे हैं। वह बैरकपुर में मंगलपांडे में स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। नड्डा बंकिमचंद्र चटर्जी संग्रहालय और नैहाटी में अपने निवास का दौरा करेंगे। उंसके बाद नड्डा दलित के घर दोपहर का भोजन करेंगे। फिर वहां से बैरकपुर में आनंदपुरी में एक बैठक में भाग लेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in