चक्रवात राहत सामग्री वितरण में भ्रष्टाचार, तृणमूल नेता के घर को भाजपा ने घेरा
चक्रवात राहत सामग्री वितरण में भ्रष्टाचार, तृणमूल नेता के घर को भाजपा ने घेरा

चक्रवात राहत सामग्री वितरण में भ्रष्टाचार, तृणमूल नेता के घर को भाजपा ने घेरा

कोलकाता, 02 अगस्त (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में अम्फन चक्रवात की वजह से पीड़ित लोगों के बीच राहत सामग्री और वित्तीय मदद वितरण में धांधली के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हावड़ा जिले के उलूबेरिया ज्वारगुड़ी पंचायत इलाके में एक तृणमूल नेता के खाते में चक्रवात पीड़ित के तौर पर वित्तीय मदद आई है। इसकी जानकारी मिलते ही रविवार को बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए और उक्त पंचायत सदस्य के घर को घेर लिया। भाजपा कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने उन्हें समझा-बुझाकर वापस लौटाया। उक्त नेता ने बताया है कि गलती से उनके अकाउंट में पैसा आ गया है। वह इस रुपये को राज्य सरकार को वापस लौटा देंगे। उल्लेखनीय है कि चक्रवात पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है। इसे लेकर राज्य भर के सत्तारूढ़ पार्टी के नेता सवालों के घेरे में रहे हैं। कई नेताओं ने तो लाखों रुपये की आर्थिक मदद वापस लौटाई है। इसे लेकर राज्यपाल ने भी पश्चिम बंगाल सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया था। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in