BJP Women's Front submitted memorandum to DM in Lilua Home case
BJP Women's Front submitted memorandum to DM in Lilua Home case

लिलुआ होम मामले में भाजपा महिला मोर्चा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

हावड़ा, 09 जनवरी (हि. स.)। लिलुआ होम में नाबालिग लड़की के साथ हुई शारीरिक अत्याचार की घटना को लेकर शनिवार को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल हावड़ा पहुंची। यहां उन्होंने हावड़ा डीएम को ज्ञापन सौंपा। शनिवार सुबह हावड़ा जिला भाजपा मोर्चा ने डीएम बंग्लो के सामने धरना प्रदर्शन किया। धरना पर बैठी महिला मोर्चा ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि लिलुआ होम मामले में झूठ बोला जा रहा है। चाइल्ड लाइन कमीशन की चेयरपर्सन अनन्या चक्रवर्ती ने कहा है कि जो पीड़ित किशोरी के हाथ पर जिन तीन लड़कियों के नाम लिखे हैं वो होम में रहती ही नहीं है। लेकिन डीएम का कहना है कि उन नामों की बच्ची होम में है। इससे साफ जाहिर होती है कितना झूठ बोला जा रहा है। उन्हीं के सरकारी अधिकारी ने यह खुलासा किया है। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि मामले में पुलिस को जल्द से जल्द जांच पूरी करनी होगी, अन्यथा भाजपा महिला मोर्चा बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। उल्लेखनीय है कि चुचुड़ा निवासी 14 वर्षीय किशोरी 15 दिसम्बर को अपने माता-पिता से नाराज होकर घर छोडकर चली गयी थी। 16 तारीख को हावड़ा को जीआरपी की मदद से लिलुआ सरकारी होम में जगह मिली। 17 तारीख को होम की ओर से उक्त लड़की के घरवालों से संपर्क किया गया। कानूनी प्रक्रिया से गुजरने के बाद, उन्हें चार जनवरी को उसे घर वापस भेज दिया गया। गत बुधवार उस नाबालिग के माता-पिता ने देखा कि उसके पूरे हाथ में पिन चुभाने के दाग़ है। उसके हाथ पर उसके वरिष्ठ जनों के नाम लिखे हुए हैं। इस मामले के सामने आते ही सरकारी होम में रह रहे अन्य नाबालिगों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े हो गये हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in